Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार — अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

NTN NEWS REPORT// अकलतरा। थाना अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान जगन्नाथ पाटले (उम्र 43 वर्ष), निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

मामले का विवरण:
घटना उस समय हुई जब आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर उसकी बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025, धारा 74, 79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना अकलतरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी जगन्नाथ पाटले को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रशंसनीय योगदान:
इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा), प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन तथा महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!