
फरार विचाराधीन बंदी की तलाश में जुटी जांजगीर पुलिस
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। थाना नवागढ़ के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू पिता गणेशराम निषाद उम्र 37 वर्ष निवासी चंदेरी थाना चंद्रपुर, हाल मुकाम संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद जिला जेल खोखरा में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध था।
उक्त बंदी को इलाज हेतु जेल प्रहरियों के माध्यम से जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था। आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को सुबह लगभग 10:00 बजे वह अस्पताल से जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जांजगीर-चांपा पुलिस सक्रिय हुई और जिले के चारों ओर सरहदी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बंदी की तलाश शुरू की गई है।
जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर शक्ति, रायगढ़ एवं महासमुंद दिशा में पुलिस बल रवाना किया गया है। इसके अलावा GRP और RPF पुलिस को भी अलर्ट किया गया है तथा रेलवे स्टेशनों में सघन तलाशी अभियान जारी है।
बंदी के संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्र कर दबिश की कार्यवाही की जा रही है।
इस घटना में जेल प्रहरी की अभिरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।
फरार बंदी के विरुद्ध धारा 262 BNS के तहत थाना कोतवाली जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस की अपील
यदि किसी व्यक्ति को उक्त फरार बंदी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें —
📞 CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे – 9479274047
📞 पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193199
📞 थाना जांजगीर – 9479193107 / 9399838762
📞 थाना नवागढ़ – 9479193118