Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता मिली गर्भवती

NTN REPORT// सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक वर्ष से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना जैजैपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 91/2025 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान परिजनों ने जैजैपुर निवासी सलमान खान पिता ताहर खान पर संदेह जताया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग पीड़िता को अपने घर में छोड़कर फरार हो गया है तथा पीड़िता करीब 8 माह की गर्भवती है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके कारण वह हो गई। इसके बाद मामले में धारा 87, 65(ए) भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गईं।

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। रविवार 25 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सक्ती के हटरी रोड और पैलेस रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में टीम गठित कर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरीक्षक भूपेन्द्र चन्द्रा, आरक्षक मनोज लहरे और महेंद्र कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!