Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जमीन विवाद में महिला पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा,03 अप्रैल 2026 जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोधना में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 02 अप्रैल 2026 को आरोपी भोलाशंकर कश्यप (60 वर्ष) ने पारिवारिक जमीन विवाद के चलते अपने ही रिश्तेदारी में आने वाली महिला निर्मला कश्यप पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।

हमले के दौरान आरोपी ने महिला के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। सिर में गहरी चोट लगने से काफी खून बहा।

पति पर भी किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

घटना के दौरान जब प्रार्थी विशाल कश्यप घर लौटा, तो आरोपी ने उस पर भी टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में विशाल कश्यप के हाथ में चोट आई। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घर के अंदर जाकर देखने पर उसकी पत्नी निर्मला कश्यप बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। तत्काल परिजनों द्वारा घायल महिला को शासकीय अस्पताल नवागढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य संकलित किए और गवाहों के बयान दर्ज किए।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भोलाशंकर कश्यप को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) एवं 331(7) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी सहित स्टाफ की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!