Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपा

आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी शिवाजी राव इंगले गिरफ्तार

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा | 30 जून 2026 आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पूर्व में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवाजी राव इंगले (28 वर्ष), निवासी मंझली तालाब के पास, चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

आईपीएल मैच में हार-जीत पर लगाया जा रहा था दांव

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मंझली तालाब के पास वार्ड क्रमांक 26 में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदीप यादव (27 वर्ष) को पकड़ा था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 46,270 रुपये नकद बरामद किए गए थे।

इस मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

पूछताछ में सामने आया फरार आरोपी का नाम

पुलिस की पूछताछ के दौरान संदीप यादव ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि सट्टे की रकम वह शिवाजी राव इंगले को देता था। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 जून 2026 को शिवाजी राव इंगले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!