
दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई
NTN NEWS REPORT// सक्ती। पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रकरण में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 477/2025 अंतर्गत धारा 64(1), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना 17 दिसंबर 2025 की है, जब आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बीच-बचाव करने पर पीड़िता की बहू के साथ मारपीट कर फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में लगातार तलाश के बाद 10 फरवरी 2026 को आरोपी मनमोहन जायसवाल (28 वर्ष), निवासी ग्राम जोंगरा को उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।