Advertisment
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

जिला अस्पताल में लगी आग की लपटों से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख, शायद आग की लपटों को भी पता था आखिर जाना कहा है…

NTN NEWS REPORT// जिला अस्पताल जांजगीर शायद पूरे प्रदेश में इकलौता अस्पताल होगा जहां हर रोज एक ना एक ऐसी खबर होती है जो पूरे प्रदेश की सुर्खिया बनती है।

इसी कड़ी में आज प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह तड़के में जिला अस्पताल जांजगीर में सिविल सर्जन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 03 और 04 में आग लगने की घटना घटित हुई है। अस्पताल में आग लगने की वजह से दोनों कमरों के सभी अति महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए है दोनों कमरों के प्रभारियों के द्वारा आग कैसे लगी इस पर अनभिज्ञता जाहिर की गई है ।

कोई शॉट सर्किट नहीं : जिला अस्पताल जांजगीर में अचानक लगी इस आग से कई प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे है? जिला अस्पताल में बिजली मेंटेनेंस का कार्य देख रहे कर्मचारी के द्वारा बताया गया कि ना तो कोई शॉट सर्किट से आग लगी न ही कोई अन्य बिजली संबंधी कारण से तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर आग कैसे लगी जो कि जांच का विषय है।

आग की लपटों को भी पता था जाना कहा है : जिला अस्पताल जांजगीर में आज सुबह तड़के लगी आग से जो महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हुए है उससे कई प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे है जब कही आग लगती है तो आग की लपटें कहा कहा जाएगी ये किसी को पता नहीं होता पर जिला अस्पताल जांजगीर में आज लगी आग की लपटों को जरूर ये पता था कहा कहा जाना है और किस किस महत्वपूर्ण दस्तावेज को जलाना है अब ये तो जांच का विषय बनता ही है।

भ्रष्टाचार अनियमितता की गंध : जिला अस्पताल जांजगीर में लगी इस आग से भ्रष्टाचार और अनियमितता की गंध आ रही है जहां सवाल उठना लाजिमी है। आखिर अचानक ऐसी आग लगी जो पूरे दस्तावेजों को ही उड़ा के ले गई अब उन दस्तावेजों को कैस पाया जा सकेगा निष्पक्ष जांच कैसे हो पाएगी यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

आग की लपटों के जद में कई संदेही : जिला अस्पताल जांजगीर में आज लगी आग की लपटों में कई संदेहियों की आने की संभावना है जिसमें कई प्रकार की बातें सामने आ रही है खैर ये तो जांच का विषय है कि आग कैसे लगी ? या किसी ने लगाया ? या किसी ने लगवाया ? ये सब बाते अगर कड़ाई से और निष्पक्ष तरीके से जांच हो जाए तो सामने आ ही जाएगी जिससे कई संदेही इन आग की लपटों की जद में आ सकते है?

कोई जिम्मेदार नहीं दिखे मौके पर : इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं देखे जिससे उनकी घटना के प्रति गंभीरता सहज ही प्रतीत होती है या शायद यह भी हो सकता है जिम्मेदार रविवार अवकाश होने की वजह से संडे मनाने मुख्यालय से ही बाहर हो?

हो सकता है जल्द खुलासा : जिला अस्पताल जांजगीर में आज लगी आग का जल्द खुलासा हो सकता है बशर्ते अस्पताल प्रबंधन इस पर गंभीरता से पहल करे तब ? क्योंकि मौके में ऐसी कई परिस्थितियां दिख रही है जो कई प्रकार के संदेह को जन्म दे रही है अब यह जिला अस्पताल जांजगीर के प्रबंधन के ऊपर है कि इस आग जनी की घटना की कितनी गंभीरता से लेते हुए कितनी जल्दी निष्पक्ष जांच करवाते है। या हमेशा की तरह देखते है, दिखवाते है या अन्य कोई कारण बताकर पल्ला झाड़ लेते है ???

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!