Advertisment
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

जांजगीर नगर में प्रांत शारीरिक विभाग घोष पथ संचलन आज, नगरवासी करेंगे जगह जगह स्वागत

जांजगीर – चाम्पा। जांजगीर नगर में आज दिनांक 11 मई 2025 को एक विशेष आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक विभाग द्वारा घोष पथ संचलन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन संघ कार्य को मजबूत करने और समाज में अनुशासन, एकता तथा संस्कारों की भावना को सशक्त करने हेतु आयोजित है।

कचहरी चौक से सायं 5 बजे प्रारम्भ होगा संचलन : सायं 5 बजे कचहरी चौक स्थित सी मार्ट के सामने से प्रारंभ होकर यह संचलन मुख्य मार्ग से नेताजी चौक होते हुए ठाकुरदास नेभनदास दुकान के समीप से गुजरता हुआ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संपन्न होगा। इस दौरान घोष वादन की मधुर धुनों के साथ स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियां नगरवासियों आकर्षण का केंद्र होंगी।

संचलन में विविध वेशभूषा में सुसज्जित स्वयंसेवकों की भागीदारी रहेगी, जिनके द्वारा न सिर्फ संघ के शारीरिक पक्ष को प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग द्वारा भी पथ संचलन का जगह जगह स्वागत किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यह आयोजन न केवल अनुशासन और परंपरा की मिसाल होगा , बल्कि नगरवासियों के बीच समरसता का भाव भी प्रबल करेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!