
विधायक शेषराज हरबंश ने क्षेत्र की लोगो से मुलाकात कर जाना हालचाल,लोगो की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार कर रही भ्रमण
जांजगीर चांपा 09 मार्च 2025 // विधानसभा सत्र के दौरान व्यस्तता के बावजूद अपने महत्वपूर्ण समय को भी क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनके दुख,सुख को अपना समझकर उनके बीच समस्याओं के निराकरण के लिए पामगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश जनता के बीच उपस्थित रहती है।
सहज,सरल पामगढ़ क्षेत्र की विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश है जो अपने व्यस्ततम समय में भी लोगो के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहती है। विधायक श्रीमती हरबंश ने शनिवार और रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से आत्मीय मुलाकात करने पहुंच रही है साथ ही साथ उनसे उनकी समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण का प्रयास भी कर रही है।
पामगढ़ विधानसभा में जिस तरह से चुनाव जितनी के बाद श्रीमती हरबंस लोगो के बीच सहज सरल तरीके से पहुंच रही है लोगो में उनकी गहरी छाप पड़ रही है। विधायक शेषराज हरवंश को अपने करीब पाकर अपनी समस्या बताकर उनके निराकरण से पूरा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र हरवंश मय हो गया है।
क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनकर त्वरित निराकरण करने का प्रयास कर रही है। अपने जनसंपर्क के दौरान लोगो से आत्मीय भेंट मुलाकात कर पेयजल,शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,सड़क सहित मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया।