Advertisment
छत्तीसगढ़खेलरायपुर

जूनियर नेटबॉल हेतु सिलेक्शन ट्रायल 2 तारीख को रायपुर में

छत्तीसगढ़, रायपुर 31 जनवरी 2025 // नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के द्वारा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने के लिए नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जूनियर वर्ग की ट्रेडिशनल नेटबॉल, फास्ट फाइव नेटबॉल एवं मिक्स नेटबॉल टीम चयन करने हेतु यह चयन ट्रायल आयोजित किया गया है जिसमें चयनित खिलाड़ी 37वीं जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप भिवानी हरियाणा जो कि 23 से 26 फरवरी तक आयोजित होगी में भाग लेंगे।

3री फास्ट फाइव नेटबॉल चैंपियनशिप भिवानी हरियाणा जोकि 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी , एवं प्रथम फर्स्ट फाइव नेटबॉल चैंपियनशिप भिवानी हरियाणा में 1 मार्च से 2 मार्च तक आयोजित होगी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए खिलाड़ी अपना चयन ट्रायल 2 तारीख को सुबह 11:00 बजे रायपुर के स्प्रे स्कूल स्थित नेटबॉल ग्राउंड पर देंगे ।

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव राजेश राठौर ने बताया इस चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने सत्र 24-25 हेतु अपना एन एफ आई रजिस्ट्रेशन नंबर लिया होगा। उक्ताशय की जानकारी नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मीना केरकेट्टा एवं सचिव राजेश राठौर द्वारा दिए गई ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!