
छत्तीसगढ क्रिकेट अँडर 14 टीम मे जाँजगीर के मोहम्मद असद का हुआ चयन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएगा जौहर
छत्तीसगढ़, जांजगीर चांपा// अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग से जांजगीर चांपा क्रिकेट संघ के खिलाड़ी 13 वर्षीय मोहम्मद असद का चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिया किया गया है।
मोहम्मद असद जाँजगीर सिटी कोतवाली मे पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहम्मद तौफिक के पुत्र है विदित हो कि असद के पिता भी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे है उन्होंने कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधत्व किया है। मोहम्मद असद आगामी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। अँडर 14 मे चयन होना मोहम्मद असद की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है असद के चयन से जांजगीर चाम्पा जिले का नाम प्रदेश स्तर में रौशन हुआ है।
जांजगीर चाम्पा जिले से अंडर 14 में पहली बार किसी खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ है। छत्तीसगढ़ के सभी रेंज से करीब 5000 बच्चों में से चयन के बाद 16 खिलाडियो की सूची छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जारी की गई है। मोहम्मद असद का चयन होने से इनके परिजनो के साथ जिला क्रिकेट संघ/एकेडमी के साथ क्रिकेट कोच राजेश राठौर व अध्यक्ष पदमेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।