Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

मेडिकल कॉलेज के लिए निविदा जारी करने पर भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

जांजगीर-चांपा14अक्टूबर 24// जांजगीर-चांपा जिले के मेडिकल कॉलेज के लिए निविदा जारी करने पर भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए कृत संकल्पित है। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार के रूप मे नजर आ रहा है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं मे सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। उन्होंने आगे कहा कि इसी क्रम मे राज्य के चार नवीन मेडिकल कॉलेजों जिसमे जिले की मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित है। इसके भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है।

ज्ञात हो राज्य मे जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ और दंन्तेवाड़ा के गीदम मे चार नवीन मेडिकल कॉलेज बनेंगे। इसकी प्लानिंग, डिजायनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है , ऑनलाइन उपलब्ध बिड डाक्यूमेंट को जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवम्बर होगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!