
आखिर धर्मांतरण क्यों ? आखिर क्यों धर्मांतरण बना वर्तमान समय की जटिल समस्या
जांजगीर चांपा 14 अक्टूबर 24// प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 25 के निवासी शिवकुमार साहू निवास कुटरा तालाब रोड अमरईयापारा के द्वारा अपने घर के सामने निवास करने वाले झारखंड निवासी बामिया पुर्ति नाम के व्यक्ति के विरुद्ध में 10 मार्च 2024 को जांजगीर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी |
उपरोक्त व्यक्ति को अदालत से दूसरे दिन ही जमानत मिल गई उसके उपरांत व वर्तमान समय में भी अपने घर में लगातार सनातन धर्म के लोगों को बरगला कर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहा है। चूंकि शिवकुमार साहू का निवास उपरोक्त व्यक्ति के घर के सामने ही है एवं प्रतिदिन वह 25 से 50 की संख्या में आसपास के क्षेत्रो से लोग आते हैं और हिंदू धर्म के संबंध में अनर्गल वार्तालाप करते हैं | जिससे आसपास के निवास करने वाले व्यक्तियों को मानसिक संताप होता है। लोगों के द्वारा मना करने पर छेड़छाड़ लूटपाट की रिपोर्ट लिखाने की धमकी दी जाती है।
जब इस घटना की जानकारी जांजगीर के प्रबुद्ध जनों को हुई तो कई लोगो के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर यह शिकायत दर्ज कराई गई है कि उपरोक्त व्यक्ति को धर्मांतरण का कार्य करने से रोका जाए तथा उस पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए चूंकि जांजगीर जिले की पहचान प्रारंभ से ही शांत और सीधे लोगो की रही है यह ज्यादातर लोग खेती किसानी के कार्यों में लगे रहते है।
परंतु विगत वर्षो से लगातार यह देखने में आ रहा है की लोगो को लालच प्रलोभन देकर अनुचित तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है जो की सर्वथा गलत और अनुचित कृत्य है। और यह कृत्य जांजगीर के आम जन मानस में रोष पैदा कर रहा है ऐसे कार्य समाज में विघटन पैदा कर रहे है ,धर्मान्तरण में लगे असामाजिक तत्वों को यदि जल्द से जल्द नही रोका गया तो इससे कई प्रकार की विसंगति पैदा होने की संभावना बढ़ती चली जाएगी।
चुकि भारत में कई जगहों पर धर्मांतरण की समस्या देखने में आ रही है जो जटिल से जटिल होती जा रही है। जिस पर समय रहते ध्यान देने और ऐसे कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है।