Advertisment
जांजगीर-चांपाराजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता रथ यात्रा का दूसरा दिन

अधिकतम पंडालों में हुआ सदस्यता

जांजगीर चांपा 09 अक्टूबर 24// भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला स्तरीय रथ यात्रा निकाला गया है द्वितीय दिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सदस्यता करवाने निकले, जिसमें कार्यकर्ताओं का दुर्गा पंडालों में भी जाना हुआ,सभी दुर्गा पंडालों में भक्तजनों एवं दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा अधिकतम सदस्यता करवाया गया।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि सदस्यता करते-करते जब रथ यात्रा विभिन्न पंडालो में पहुंची तो भक्त जनों एवं दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा बैठाकर सभी रथ यात्रा के आगंतुकों को प्रसाद एवं भंडारा में भोजन कराया,उसके साथ ही सभी पंडालों में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सदस्यता ग्रहण किया।

रथ यात्रा के द्वितीय दिवस अकलतरा विधानसभा के नरियरा मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु कश्यप एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत करके विभिन्न पंडालों में सदस्यता कराया गया।

इसके पश्चात अकलतरा मंडल में पहुंचते ही अकलतरा मंडल भाजपा के अध्यक्ष कमल केडिया एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष पिंटू बरेठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए रेलवे स्टेशअकलतरा,मिनीमाता चौक अकलतरा में आम जनों का सदस्यता कराया। इसके पश्चात जब रथ यात्रा पहरिया मंडल पहुंची तो माता अन्नाधारी माता के द्वारा के पास युवा मोर्चा पहरिया मंडल के अध्यक्ष राकेश देवांगन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आमजनों का श्रद्धालुओं का सदस्यता कराया गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!