
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
छत्तीसगढ़/जांजगीर :- ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में दिनांक- 24 सितंबर 2024 को संस्था के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए डी. बी. एम. कॉलेज आफ फार्मेसी देवरहा ले जाया गया।
संस्था प्रांगण से विद्यार्थियोे को शिक्षक-शिक्षिकाओं की देख-रेख में एवं मार्गदर्शन में बस द्वारा डीबीएम फार्मेसी कॉलेज ले जाया गया।
वहां पहुंचते ही प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों को फार्मेसी लैब में ले जाया गया। वहां विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न प्रकार की औषधियाँ, पौधों के भाग फूल, तना, लासा इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने लैब में कुछ औषधिय प्रयोग भी किये, प्रयोग के दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आये। वहाँ के स्टाफ के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न औषधिय प्रयोग के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। डी. बी. एम. कॉलेज आफ फार्मेसी के डायरेक्टर रमेश राठौर, प्राचार्या श्रीमती ममता राठौर एवं एकेडमिक डायरेक्टर भूमिका राठौर द्वारा सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्मेसी कॉलेज की कार्यविधि एवं विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए ब्रिलियंट संस्था की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को वहाँ भ्रमण में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ब्रिलियंट संस्था की प्राचार्या द्वारा सेमिनार को संबोधित करते हुए फार्मेसी के महत्व, शिक्षा के महत्व, भिन्न-भिन्न प्रकार के टेक्नोलॉजी एवं करियर गाइडेंस के बारे में बताया गया। सुश्री प्रीति कोसरे द्वारा विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
संस्था की प्राचार्या एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने फार्मेसी से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त की। भ्रमण पर गए विद्यार्थी अत्यंत ही उत्साहित हुए। इस गतिविधि के सफल संचालन में संस्था के समस्त स्टाप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।