
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
सड़क, स्कूल और बिजली की मांगो को लेकर जिला परिवहन कार्यालय मोड़ पर जर्वे च के ग्रामीणों द्वारा किया गया चक्काजाम
छत्तीसगढ़/जांजगीर:- अभी जांजगीर के जर्वे(च)गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है गांव के निवासियों के द्वारा जिला परिवहन कार्यालय के मोड़ पर चक्का जाम कर दिया गया है।
गांव वासियों के द्वारा बताया गया कि बहुत दिन हो गए हमारे द्वारा सड़क निर्माण की और स्कूल की मांग की जा रही है परंतु इस शासन प्रशासन ने किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया हमारी मांगों पर किसी भी प्रकार के विचार नहीं करने पर आज हम सभी गांव वाले मिलकर चक्का जाम कर रहे हैं। जिससे हमारी मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचने में आसानी हो और हमारे गांव में सड़क और स्कूल की व्यवस्था हो पाए।
