Advertisment
Uncategorizedछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक  आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देषन में दिनांक 24 सितंबर 2024 को संस्था प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा 2024 विषय के अतंर्गत संस्था के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को सर्वोपरि रखना है।

इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 14 सितंबर 2024 से 01 अक्टूबर 2024 तक स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के साथ मनाया जायेगा। इस वर्ष स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभा की 10वीं वर्षगाठ भी है।

भारत मिशन के तहत अभियान को और भी महत्वपूर्ण बनाया गया है। इस थीम का अनुपालन करते हुए ब्रिलियंट संस्था प्रागंण में समस्त विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वच्छता को अपनाने का संकल्प लिया, साथ ही संस्था प्रागंण में फैले हुए कचरें की साफ-सफाई भी की। इस गतिविधि में भाग लेते हुए विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उत्साहित नज़र आये।

विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए जीवनपर्यंत अपने घर एवं आस-पास साफ-सफाई रखने और दूसरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के एको क्लब प्रमुख श्री प्रकाश पाण्डेय एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ तथा ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!