
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, थाना प्रभारियों सहित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारियों में बदलाव
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा। जिला जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से 6 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चांपा से जारी आदेश क्रमांक /03/जांज/स्थापना/428/2026, दिनांक 01 सितंबर 2026 के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।