Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

राम मिलेंगे आश्रम में ‘शिव संकल्प’ विषय पर संगोष्ठी, संत-महंतों और जनप्रतिनिधियों सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

NTN REPORT// शिवरीनारायण। राम मिलेंगे आश्रम में आज ‘शिव संकल्प’ विषय पर एक विशेष संगोष्ठी एवं आध्यात्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में प्रदेश के संत-महंतों, धर्माचार्यों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और धर्म जागरण का संदेश देखने को मिला।कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम रूप दास महाराज, सीताराम महाराज, प्रज्ञा भारती, सतनामी समाज के महंत एवं राजमहंत, कबीर साहेब पंथ के महंत सहित अनेक संत-महापुरुष उपस्थित रहे। संतों एवं महंतों के सानिध्य ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

हजारों नागरिकों और श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

राम मिलेंगे आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल हुए। शिवरीनारायण नगर पंचायत अध्यक्ष सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, पार्षद, एल्डरमैन तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम में विनोद शर्मा, आदित्य सिंह, अनुज तिवारी, युवराज निलेश पाठक, सुधाकर त्रिपाठी, गगन अवस्थी, विकास तिवारी, आत्माराम, ईश्वर, ठंडा राम और त्रिलोक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

वहीं माता कौशल्या की जन्मस्थली कोसला धाम के नागरिकों एवं भक्तगणों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को अपनी सहभागिता से विशेष ऊर्जा प्रदान की।

धर्म जागरण और सामाजिक चेतना से जुड़े प्रमुख लोगों की मौजूदगी

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा, प्रदेश धर्म जागरण प्रमुख राजकुमार चन्द्रा तथा हथकरघा विपणन के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भोजराज देवांगन भी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही अंजू गबेल, कुंती जांगड़े सहित सैकड़ों बहनों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन में शामिल सभी संतों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

चार सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी

आयोजन के दौरान आगामी चार सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव के लिए भी सभी से तैयार रहने का आह्वान किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने आगामी धार्मिक कार्यक्रम को भी भव्य एवं व्यापक रूप से आयोजित करने की तैयारी शुरू करने की बात कही।

हरिवंश वैदिक पाठशाला के बच्चों और शिक्षकों के प्रति विशेष स्नेह

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अशोक हरिवंश ने हरिवंश वैदिक पाठशाला के बच्चों और शिक्षकों के प्रति विशेष स्नेह एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों और शिक्षकों की सहभागिता आयोजन की महत्वपूर्ण ऊर्जा रही।

उन्होंने रुपेन्द्र गबेल, भूपेन्द्र सिंह, अवधेश शुक्ला, कुरियारी के सरपंच एवं समस्त ग्रामीण बंधुओं के प्रति भी आशीर्वाद एवं स्नेह व्यक्त किया। साथ ही निर्मल साहू के प्रति भी विशेष स्नेह प्रकट किया।

डॉ. अशोक हरिवंश ने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी संतों, महंतों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी जन्माष्टमी उत्सव में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता की अपील की।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!