
कचहरी चौक का राजा बनेगा आस्था का भव्य केंद्र, तिरुपति बालाजी मंदिर के स्वरूप में सजेगा गणेश पंडाल
NTN REPORT// जांजगीर। गणेश उत्सव 2026 को लेकर जांजगीर में इस बार भक्ति और भव्यता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। जाज्वल्यदेव गणेश सेवा समिति, जांजगीर द्वारा कचहरी चौक में भगवान गणेश का पंडाल ऐतिहासिक तिरुपति बालाजी मंदिर के स्वरूप में तैयार किया जाएगा।

दक्षिण भारतीय स्थापत्य की दिखेगी झलक
पंडाल में भव्य गोपुरम, आकर्षक सजावट और विशेष प्रकाश व्यवस्था के साथ दक्षिण भारतीय मंदिर की स्थापत्य शैली को जीवंत रूप देने की तैयारी है। इसकी भव्यता गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।
भव्यता के साथ आस्था का संगम
समिति ने इस आयोजन को केवल सजावट तक सीमित न रखते हुए श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक वातावरण से जोड़ने की तैयारी की है। कचहरी चौक का यह पंडाल गणेश उत्सव के दौरान शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनेगा।
‘कचहरी चौक का राजा’ के रूप में होगा आयोजन
समिति की ओर से भगवान गणेश को ‘कचहरी चौक का राजा’ के रूप में स्थापित किया जाएगा। भव्य मंदिरनुमा पंडाल की परिकल्पना ने अभी से गणेश भक्तों में उत्सुकता बढ़ा दी है।