‘मेलोडी’ टॉफी से छाया सोशल मीडिया, अब कीर्ति खरबंदा के ग्लैमरस पोस्ट ने बढ़ाया इंटरनेट का क्रेज
NTN REPORT// प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों इटली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की. पीएम मोदी के इस खास अंदाज के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ टॉफी जबरदस्त ट्रेंड करने लगी. हर तरफ ‘मेलोडी’ को लेकर मीम्स, पोस्ट और मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने भी इस वायरल ट्रेंड पर दिलचस्प अंदाज में एंट्री की है।

कीर्ति खरबंदा का ग्लैमरस फोटोशूट वायरल
कीर्ति खरबंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस डिजाइनर स्लिट स्कर्ट और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज में कातिलाना पोज देती दिखाई दीं. उनके इस लुक को फैन्स ने काफी पसंद किया और तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं.
कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, बल्कि कीर्ति के पोस्ट का कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा — “ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?”
बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार अंदाज में कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, “मेलोडी में आप हो ना इसलिए.” वहीं दूसरे ने कहा, “ये मेलोडी आपकी वजह से चॉकलेटी है.”
फैन्स ने की तारीफ
कीर्ति की तस्वीरों पर फैन्स लगातार प्यार बरसा रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें “गॉर्जियस”, “स्टनिंग” और “ब्यूटी क्वीन” बताया. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि तस्वीरों से ज्यादा मजेदार उनका कैप्शन है. सोशल मीडिया पर कीर्ति का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ‘मेलोडी ट्रेंड’ से जोड़कर खूब शेयर कर रहे हैं।

‘मेलोडी’ बना सोशल मीडिया ट्रेंड
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने के बाद यह टॉफी अचानक सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बन गई है. कई सेलिब्रिटीज और इंटरनेट यूजर्स इस ट्रेंड पर मजेदार पोस्ट कर रहे हैं. अब कीर्ति खरबंदा की पोस्ट ने भी इस वायरल ट्रेंड को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.
यह समाचार विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी पर आधारित है।