Advertisment
ट्रेंडिंग/सोशल

मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, सोशल मीडिया पर छाया मीठा डिप्लोमैटिक मोमेंट

NTN REPORT// प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली दौरे का एक खास पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी द्वारा ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने के बाद इंटरनेट पर इस लोकप्रिय भारतीय टॉफी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों ने इसे दोस्ताना कूटनीति का अनोखा और हल्का-फुल्का अंदाज बताया है।

फाइल फोटो

रोम में दिखी मोदी-मेलोनी की खास केमिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे, जहां रोम में जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां एक छोटे से गिफ्ट ने बटोरीं।

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट भेंट किया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मेलोनी ने शेयर किया वीडियो

जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस खास पल का वीडियो साझा किया। वीडियो में पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफियों का पैकेट देते नजर आ रहे हैं। मेलोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।”

वीडियो सामने आते ही सोशल media प्लेटफॉर्म्स पर ‘Melody’ ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

मेलोडी टॉफी को लेकर इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे भारतीय सॉफ्ट डिप्लोमेसी का अनोखा उदाहरण बताया।

एक यूजर ब्रिग वर्मा ने लिखा कि पीएम मोदी ने बिना किसी बड़े प्रचार खर्च के मेलोडी टॉफी को फिर से चर्चा में ला दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेलोडी बनाने वाली कंपनी की “लॉटरी लग गई”।

कुछ यूजर्स ने लिखा कि मेलोडी अब सिर्फ टॉफी नहीं रही, बल्कि “डिप्लोमेसी का नया स्वाद” बन गई है।

‘कोलोसियम’ दौरे की तस्वीरें भी वायरल

डिनर के बाद पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी संयुक्त दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं को बातचीत करते हुए और ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन करते देखा गया।

दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इस मुलाकात को भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों की सकारात्मक झलक मान रहे हैं।

भारत-इटली संबंधों को नई मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ती व्यक्तिगत और राजनीतिक समझ दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती दे सकती है। रक्षा, तकनीक, व्यापार और रणनीतिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में भारत और इटली लगातार साझेदारी बढ़ा रहे हैं।

इस बीच मेलोडी टॉफी वाला यह हल्का-फुल्का पल आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इंटरनेट पर “मीठी डिप्लोमेसी” के तौर पर देखा जा रहा है।

यह समाचार विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!