
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल पंप के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
NTN REPORT // नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजकत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजन हाथों में तख्तियां लेकर “बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार” जैसे नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ब्यास कश्यप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि वर्ष 2014 में जनता से अच्छे दिन लाने और महंगाई कम करने का वादा किया गया था, लेकिन आज आम जनता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए और चुनाव खत्म होते ही सरकार ने कीमतें बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ डालना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी दोनों तेजी से बढ़ रही हैं। आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है।
कांग्रेस ने कहा- जनता की आवाज बनकर जारी रहेगा संघर्ष
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह असफल रही है। एक ओर बेरोजगारी बढ़ रही है तो दूसरी ओर रसोई गैस, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज बनकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी और आम लोगों की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान गुलजार सिंह, देवेश सिंह, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, भगवान दास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय, शिशिर द्विवेदी, लोकेश राठौर, देव कुमार पांडे, बबला महाराज, अरमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा परमेश्वर निर्मले, राजा सिद्दीकी, दिनेश महंत, पवन कश्यप, अनिल चौरसिया, शेषनाथ टंडन, दिलीप कश्यप, बाबूलाल जायसवाल, अनिल राठौर, छतराम साहू, अमन अग्रवाल, आकाश तिवारी, अंशु यादव, संस्कार राठौर, रवि राठौर, उमाशंकर यादव, हर्ष शुक्ला, किरण कुमार यादव, सत्ता राठौर, जितेंद्र दिनकर, अभिषेक सिंह, यश कुमार शर्मा, बेदी यादव, मुंशीराम सूर्यवंशी, दयाशंकर केवट, हीरानंद कश्यप, मनोज ताम्रकार, हीरामणि कश्यप, सतीश कुमार कश्यप, अमन तिवारी, सीताराम सिदार और भुनेश्वर राठौर सहित अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।