Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर का कक्षा-12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान

NTN REPORT// जांजगीर। सीबीएसई द्वारा 13 मई 2026 को घोषित कक्षा-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।विद्यालय में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी विद्यालय ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है।

मेधावी विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यालय के कक्षा-12वीं परीक्षा परिणाम में महिमा साहू ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रेया कंवर ने 82 प्रतिशत, त्रिशिका बजाज ने 75.4 प्रतिशत, आरूषी पाटले ने 74 प्रतिशत, मेहुल राठौर ने 73 प्रतिशत, सौम्या तिवारी ने 72.4 प्रतिशत, सिमरन सिंह ने 72 प्रतिशत, अपूर्व साहू ने 69 प्रतिशत, मानसी खुंटे ने 65.4 प्रतिशत तथा कृष्णा सिंह राजपूत ने 62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्राचार्या सोनाली सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी है।

आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का मिला लाभ

विद्यालय के उप-प्राचार्या भिष्मिता साहू एवं शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में पूरे वर्ष विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स, सुसज्जित प्रयोगशालाओं एवं अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। नियमित टेस्ट एवं विशेष अध्ययन सत्रों के कारण विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिली।

अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सम्मान समारोह का होगा आयोजन

विद्यालय प्रबंधन समिति ने बताया कि कक्षा-10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इस वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता के गौरवशाली इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। विद्यालय आने वाले वर्षों में भी शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए संकल्पित है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!