विराट कोहली को लेकर जर्मन मॉडल लिजलैज का बड़ा दावा, कहा- ‘नेगेटिव बोलने के लिए ऑफर हुए पैसे’!
NTN REPORT// नई दिल्ली। जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लिजलैज इन दिनों भारत में लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसकी वजह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद है। कुछ समय पहले विराट कोहली द्वारा लिजलैज की इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया था। अब इस पूरे विवाद पर लिजलैज ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक इंटरव्यू के दौरान लिजलैज ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि विराट कोहली ने उनकी फोटो लाइक की है। बाद में जब उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स देखीं, तब उन्हें इस बात का पता चला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद “अनरियल” और चौंकाने वाला पल था।
भारत और जर्मनी में अलग-अलग रही प्रतिक्रिया
लिजलैज ने बताया कि इस पूरे मामले को भारत और जर्मनी में बिल्कुल अलग नजरिए से देखा गया। उन्होंने कहा कि भारत में लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर लिजलैज कौन हैं, जबकि जर्मनी में लोगों की दिलचस्पी इस बात में थी कि विराट कोहली कौन हैं। उन्होंने कहा कि जर्मनी में क्रिकेट उतना लोकप्रिय खेल नहीं है, इसलिए वहां विराट को लेकर ज्यादा जानकारी लोगों के पास नहीं थी।
विराट कोहली का किया बचाव
इंटरव्यू के दौरान लिजलैज ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि क्रिकेटर का उनकी फोटो लाइक करने के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि विराट ने कुछ भी गलत नहीं किया और न ही वह किसी तरह की मीडिया अटेंशन चाहते थे।
लिजलैज ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को बेवजह विवाद का रूप न दें और विराट की छवि खराब करने की कोशिश न करें। उन्होंने विराट कोहली को “एशिया का मेसी और रोनाल्डो” तक बता दिया।
‘विराट के खिलाफ बोलने के लिए ऑफर हुए पैसे’
लिजलैज ने इंटरव्यू में एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकारों द्वारा उन्हें विराट कोहली के खिलाफ नकारात्मक बयान देने के लिए पैसों का ऑफर दिया गया था।
उन्होंने कहा,
“कुछ लोग चाहते थे कि मैं विराट कोहली पर कीचड़ उछालूं और ऐसी बातें कहूं जो उन्होंने कभी की ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।”
हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम सार्वजनिक नहीं किया।
विवाद के बाद बढ़े करियर के मौके
लिजलैज ने बताया कि इस वायरल विवाद के बाद उनके करियर को बड़ा फायदा मिला है। उन्हें कई रियलिटी शो, ब्रांड प्रमोशन और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अच्छी रकम ऑफर की गई, लेकिन वह केवल वही काम करेंगी जो उनकी सोच और मूल्यों के अनुरूप होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलता है, तो वह जरूर काम करना चाहेंगी।
फोटो में दिखाई गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स एवं इंटरव्यू में किए गए दावों पर आधारित है।