Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

ग्राम खोखरा के प्रतिष्ठित नागरिक रामकुमार राठौर का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

NTN NEWS REPORT//  जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम खोखरा के प्रतिष्ठित नागरिक रामकुमार राठौर का 23 अप्रैल को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।स्वर्गीय रामकुमार राठौर, पत्रकार पुरुषोत्तम राठौर के पिता थे। वे अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, मित्रों और क्षेत्र के नागरिकों में शोक व्याप्त हो गया।

उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्वजन, रिश्तेदारों सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

ग्रामवासियों ने उन्हें एक सज्जन और सम्मानित व्यक्ति के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!