
NTN NEWS REPORT// महासमुंद, 30 मार्च 2026।
जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा महासमुंद, बागबाहरा, कोमाखान, सरायपाली एवं पिथौरा पुलिस की संयुक्त टीमों ने 8 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 9 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
11.39 लाख रुपये की 4936 लीटर से अधिक शराब जब्त
अभियान के दौरान दिनांक से वर्तमान तक कुल 11,39,105 रुपये मूल्य की 4936.520 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। वहीं 15 दिसंबर 2025 से अब तक 4382 प्रकरण दर्ज कर 438 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
थाना बागबाहरा: 40 पौवा शराब व स्कूटी जब्त
अपराध क्रमांक 66/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
- रूपलाल यादव (25 वर्ष), वार्ड नं. 04 थानापारा, बागबाहरा
- हीरालाल नेताम (37 वर्ष), वार्ड नं. 05 गणेशपारा, बागबाहरा
जप्त सामग्री:
- 40 पौवा (07 लीटर 200 एमएल) देशी प्लेन शराब, कीमत लगभग 3200 रुपये
- बिना नंबर की स्कूटी, कीमत 20,000 रुपये
कुल जप्ती: 23,200 रुपये
थाना महासमुंद: 3 प्रकरणों में 129 पौवा शराब बरामद
महासमुंद पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- रोहेन्द्र साहू (25 वर्ष), सुभाषनगर
- मनीराम निर्मलकर (52 वर्ष), नयापारा दलदली रोड
- आशीष कुमार गुप्ता (36 वर्ष), नयापारा
जप्त सामग्री:
- कुल 129 पौवा देशी प्लेन शराब (23.220 लीटर), कीमत 10,680 रुपये
- एक स्कूटी (सीजी 04 डीके 0473), कीमत 20,000 रुपये
- एक मोटरसाइकिल (सीजी 06 एचबी 5406), कीमत 20,000 रुपये
कुल जप्त संपत्ति: 50,680 रुपये
थाना कोमाखान: हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त
अपराध क्रमांक 36/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।
गिरफ्तार आरोपी:
- भानु उर्फ भेजेश्वर टंडन (35 वर्ष), बांसकांटा
जप्त सामग्री:
- 7 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (7000 एमएल), कीमत 1400 रुपये
- बिक्री रकम 220 रुपये
थाना सरायपाली: ढाबा संचालक सहित दो पर कार्रवाई
अपराध क्रमांक 34/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।
गिरफ्तार आरोपी:
- श्रवण प्रसाद यादव (35 वर्ष), मूल निवासी नवादा (बिहार)
- सोहन रात्रे (45 वर्ष), ग्राम बालसी
जप्त सामग्री:
- 5 लीटर महुआ शराब
- 20 पौवा गोवा शराब (कुल 8.6 लीटर), कीमत 1600 रुपये
- 30 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट
थाना पिथौरा: किराना दुकान से देशी शराब जब्त
प्रकरण 85/2026, धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट
- आरोपी: धर्मेन्द्र कुशवाहा (40 वर्ष), रानी सागरपारा
- 23 नग शोले देशी प्लेन शराब (कुल 4140 एमएल), कीमत 1840 रुपये
प्रकरण 86/2026, धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट
- आरोपी: नागेन्द्र कुशवाहा (44 वर्ष), रानीसागरपारा
- 21 नग शोले देशी प्लेन शराब (कुल 3780 एमएल), कीमत 1680 रुपये
अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी
महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।