Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने जनसमर्थन का आह्वान, बनारी में आचार्य स्वामी सोमेंद्र का उद्बोधन

27 अप्रैल को देशभर के तहसील कार्यालयों में ज्ञापन सौंपने की अपील

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र का जांजगीर-चांपा जिले के बनारी (जांजगीर-नैला) आगमन हुआ। ब्रह्मलीन आचार्य धर्मेंद्र महाराज के सुपुत्र आचार्य सोमेंद्र ने श्री श्याम एग्रो मिलिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए व्यापक जनजागरण का आह्वान किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति एवं समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया और रमेश सुल्तानिया ने पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्वागत किया। अपने उद्बोधन में आचार्य सोमेंद्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है। गौ सेवा को पुण्य और कर्तव्य माना गया है, इसलिए गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।

उन्होंने आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक चेतना विकसित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी अमर सुल्तानिया ने किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग है तथा इस दिशा में समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

समारोह में बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रवास पर आचार्य सोमेंद्र
राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आचार्य सोमेंद्र इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। रायपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा और जांजगीर-चांपा में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आगामी दिनों में वे कोरबा और जशपुर जिलों में भी कार्यक्रमों के माध्यम से गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।कार्यक्रम में लीलाधर सुल्तानिया, रमेश सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, संतोष पालीवाल, मोहन अग्रवाल, सुरेश पालीवाल, सजन अग्रवाल, सुरेन्द्र राठौर, कमल पालीवाल, अरविन्द्र शर्मा, कन्हैया पालीवाल, संजय अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, साकेत तिवारी, जितेन्द्र खांडे, भूपेन्द्र साहू, मुकेश भोपालपुरिया, सुधीर झाझड़िया, सुनील पांडेय, मनोज अग्रवाल, विकास जिंदल, सुनील शर्मा, प्रशांत गांधी, राजकुमार, विक्रांत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जुगल खेमका, सुमित पालीवाल, शैलेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, शैलेश भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल, जे.पी. सोनी, विकास सिंह, कृष्णकांत, राकेश तिवारी, प्रदीप राठौर, मुरली गुरनानी, गोलू दुबे, देवनारायण सिदार, सरोज साहू, जितेन्द्र राठौर, गंगाराम धीवर, अमर यादव, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!