
जांजगीर में महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भारत मंडपम में कांग्रेस द्वारा देश की छवि को शर्मसार करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए महिला मोर्चा की बहनों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष तथा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” और “कांग्रेस पार्टी शर्म करो” जैसे नारे लगाए। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय मंचों पर दिए जा रहे वक्तव्यों से देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि देश की गरिमा और सम्मान सर्वोपरि है तथा किसी भी राजनीतिक दल को अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग भी की।
प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए भविष्य में भी ऐसे किसी प्रयास का कड़ा विरोध करने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।