
मुख्य मार्ग जाम करने पर जांजगीर पुलिस का सख्त एक्शन, 10 नामजद सहित अन्य पर अपराध दर्ज
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा 03 जनवरी 2026।
जांजगीर शहर में मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर जनजीवन प्रभावित करने के मामले में कोतवाली जांजगीर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
घटना का विवरण
दिनांक 02 जनवरी 2026 की रात्रि को आरोपियों द्वारा एक राय होकर जांजगीर स्थित नेताजी फर्नीचर दुकान के सामने मुख्य सड़क पर शव को रखकर मुआवजे की मांग करते हुए मार्ग को अवरुद्ध किया गया। इस दौरान आने-जाने वाले नागरिकों को रोका गया तथा लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रहा, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई और मामला दर्ज कर लिया गया है।
नामजद आरोपी
- कृष्ण टंडन
- संजय रत्नाकर
- मनीष गड़ेवाल
- तरुण कश्यप
- धीरेंद्र बौद्ध
- सचिन सूर्यवंशी
- दुर्गेश प्रधान
- रामपाल दिनकर
- सुरेंद्र रत्नाकर
- हेमंत पैगवार एवं अन्य पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं तलाश की जा रही है। सभी दोषियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने एवं सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।