Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 96 क्विंटल से अधिक धान जब्त

जांजगीर-चांपा में भंडारण व परिवहन पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

NTN NEWS REPORT//जांजगीर-चांपा, 2 जनवरी 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य, कृषि, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त दल ने धान उपार्जन केंद्र अकलतरा में जांच के दौरान किसान के टोकन पर अन्य व्यक्तियों द्वारा खपाए जा रहे 21 कट्टी (8.40 क्विंटल) धान को पकड़कर जब्ती की कार्रवाई की। वहीं ग्राम हरदी में एक दुकान से 40 कट्टी (16.00 क्विंटल) अवैध धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

इसके अतिरिक्त बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम रोहदा में राजस्व एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिव कुमार बरेठ के पास 180 बोरी धान (72.00 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाया गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!