Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

चाकू की नोंक पर लूट का खुलासा, सरायपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटी गई रकम बरामद

मुख्य आरोपी बिट्टू खान गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक पर भी विधिसम्मत कार्यवाही

NTN NEWS REPORT//2 जनवरी 2026, महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई लूट की वारदात पर महासमुंद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने चाकू दिखाकर की गई लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश नायक पिता जन्मजय नायक, उम्र 35 वर्ष, निवासी गाधोपाली, थाना सरायपाली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 09:00 बजे वह अपने मित्र लक्ष्मीचंद के साथ सरायपाली से काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जब वे दर्राभाठा स्थित 132 केवी बिजली कार्यालय के पास पहुंचे, तभी आरोपी बिट्टू खान ने रास्ता रोककर चाकू दिखाया, जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच करते हुए प्रार्थी की पैंट की जेब से 1900 रुपये लूट लिए। आरोपी ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर थाना सरायपाली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/26 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 126(2), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सरायपाली पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची, किंतु आरोपी फरार पाया गया। इसके बाद टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने दबिश देकर लूट के मुख्य आरोपी बिट्टू खान पिता मोहम्मद आमिन खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ताज नगर झिलमिला को दिनांक 02 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूट की गई 1900 रुपये की पूरी रकम जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में ली।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं इस घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!