
डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में जांजगीर में निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
इस स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन जिले के समस्त पत्रकार बंधुओं (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं वेब मीडिया) एवं उनके परिजनों के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार की जांच एवं परामर्श की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शिविर में उपलब्ध प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाएं (निःशुल्क):
ब्लड प्रेशर जांच
ईसीजी
2D ईको
यूरिन टेस्ट
ब्लड शुगर जांच
HbA1C
CBC
सीरम क्रिएटिनिन
कोलेस्ट्रॉल जांच
ऑक्सीजन सैचुरेशन एवं BMI
टी.एम.टी. (ट्रेड मिल टेस्ट)
कार्यक्रम का विवरण :
स्थान: संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जांजगीर
तिथि: 4 जनवरी 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. लोकेन्द्र कश्यप (मेडिसिन विशेषज्ञ) द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क: 📞 8839174441, 8169143064
स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें — “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है।”