Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

शराब पार्टी में हंगामा करने वालों पर पुलिस की सख़्त कार्रवाई सरकंडा क्षेत्र में देर रात मचाया गया था उत्पात, 5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

NTN NEWS REPORT// बिलासपुर, 22 दिसंबर 2025।
सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार कॉलोनी में देर रात शांति भंग कर अशांति फैलाने वाले युवकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने त्वरित और सख़्त कार्रवाई की है। शराब के नशे में पार्टी मनाते हुए हंगामा कर रहे 5 युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, वहीं मौके पर मिले 3 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 दिसंबर 2025 की रात्रि सूचना मिली कि पत्रकार कॉलोनी, सरकंडा में कुछ युवक एवं युवतियां एक मकान में पार्टी कर रहे हैं और अत्यधिक शोर-शराबा कर क्षेत्र की शांति भंग कर रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकंडा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सूचना की तस्दीक की गई। जांच के दौरान एक मकान में 5 युवक एवं 2 युवतियां शराब का सेवन कर पार्टी मनाते पाए गए।

नाम-पता पूछताछ में युवकों ने अपने नाम इस प्रकार बताए—
आदित्य वस्त्रकार (33 वर्ष) निवासी लिंक रोड, सिविल लाइन;
लक्की देवांगन (28 वर्ष) निवासी जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली; आशीष साहू (26 वर्ष) निवासी पत्रकार कॉलोनी, सरकंडा; वंश देवांगन (22 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला, जूना बिलासपुर; विपुल दुबे (26 वर्ष) निवासी ग्राम नगर, थाना चरचा, जिला कोरिया। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर सभी युवक शराब के नशे में पाए गए। मौके पर खड़े वाहन क्रमांक CG 10 CA 5111, CG 10 BW 6685 एवं CG 10 BH 8007 पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही सभी 5 युवकों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा युवकों एवं युवतियों को समझाइश दी गई तथा बाद में उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, नशे में वाहन चलाने एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख़्त कार्रवाई जारी

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!