Advertisment
Advertisment
अपराधरायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

दुर्ग की युवती की निर्मम हत्या का खुलासा : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी हरीश पटेल गिरफ्तार, करोड़ों की चोरी का भी खुला राज

NTN REPORT// रायपुर ,21 दिसंबर 2024। थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने न केवल हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, बल्कि रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई लगभग एक दर्जन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता भी कबूल की है।

इस तरह सामने आया मामला : दिनांक 22 नवंबर 2025 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित सोलर हाइट्स कॉलोनी के पास बिजली ट्रांसफार्मर के समीप खाली प्लॉट में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवती की पहचान मृतिका, निवासी तेलीबांधा, रायपुर के रूप में की गई।

शव का पीएम कराए जाने पर गला दबाकर हत्या किया जाना प्रमाणित हुआ। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 268/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच में सामने आई आरोपी की भूमिका : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं परिजनों से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका को अंतिम बार देवार बस्ती निवासी हरीश पटेल एवं उसके एक अन्य साथी के साथ देखा गया था।

तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार पतासाजी के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और विभिन्न राज्यों में लगातार ठिकाने बदल रहा है। महत्वपूर्ण सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में दबिश देकर मुख्य आरोपी हमेंरीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हत्या की पूरी कहानी : पूछताछ में आरोपी हरीश पटेल ने बताया कि वोमृतिका उसकी महिला मित्र थी। दिनांक 19 नवंबर 2025 को उसने मृतिका को दुर्ग बुलाया। दुर्ग पहुंचने के बाद दोनों एक होटल में ठहरे, जहां आरोपी ने दो कमरे बुक कराए थे। दिनांक 20 नवंबर 2025 को आरोपी एवं उसके साथी द्वारा मृतिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मोटर साइकिल में बीच में बैठाकर दुर्ग से रायपुर लाया गया और थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।

चोरी की वारदातों का भी हुआ खुलासा : हत्या के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों अरविंद नेताम, उषा राठौर एवं एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर रायपुर के थाना विधानसभा, डीडी नगर एवं मुजगहन क्षेत्रों में अलग-अलग 11 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से—
400 ग्राम सोने के जेवरात, 03 किलोग्राम चांदी, नकद राशि 20,000 रुपये कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये
घटना में प्रटी⁵युक्त एक एक्सट्रीम मोटर साइकिल
L gy gg04 नग मोबाइल फोन को जब्त किया गया है।

निकल चुके5 चोरी के प्रकरण :  जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध थाना विधानसभा एवं डीडी नगर में चोरी के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें धारा 331(3), 331(4), 304(3), 305(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज हैं। पूर्व के फरारी प्रकरण ही अतिरिक्त आरोपी पूर्व में भी थाना विधानसभा, डीडी नगर एवं मुजगहन में दर्ज 04 चोरी के मामलों में फरार रहा है।

गिरफ्तार आरोपी : 33हरीश पटेल, पिता गणेश पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवार बस्ती, थाना तेलीबांधा, रायपुर
अरविंद नेताम, पिता रज्जू नेताम, उम्र 26 वर्ष, निवासी देशबंधु पारा वार्ड क्रमांक 02, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
उषा राठौर, पिता चुन्नी लाल राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी जी ई रोड केविन स्टेशन चौक, चरौदा, जिला दुर्ग एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

संयुक्त पुलिस कार्रवाई : इस पूरी कार्रवाई में थाना न्यू राजेन्द्र नगर, विधानसभा, डीडी नगर, मुजगहन पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता, तकनीकी साक्ष्य एवं सतत प्रयासों से इस जघन्य हत्या और चोरी के मामलों का सफल खुलासा किया गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!