Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पलाश चंदेल बने भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए भाजयुमो जांजगीर-चांपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पलाश चंदेल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया है।

पलाश चंदेल की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है, जिसका परिणाम उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी के रूप में मिला है।

अपनी नियुक्ति पर पलाश चंदेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

पलाश चंदेल के भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे अंचल में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!