Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिक का पीछा कर अश्लील इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 10 दिसंबर 2025।
थाना जांजगीर पुलिस ने नाबालिक बालिका का पीछा कर अश्लील इशारा करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

घटना का विवरण : नाबालिक बालिका ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक व्यक्ति उसके पीछे-पीछे आता है और उसे अश्लील इशारे करता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच प्रारंभ की।

दिनांक 08.12.25 को दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी : आरोपी का नाम: रत्ना कश्यप उम्र: 30 वर्ष निवासी: पचेड़ा, थाना जांजगीर

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन : नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को अत्यंत गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित और सघन जांच की। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक माणिकांत पांडे एवं थाना जांजगीर के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!