Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

हाईस्कूल मैदान जांजगीर में 11 दिसंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

1 लाख का प्रथम पुरस्कार, मैदान तैयारियों में तेजी

NTN NEWS REPORT//  जांजगीर-चांपा। जिला क्रिकेट संघ एवं फाइटर क्रिकेट क्लब जांजगीर के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य राज्य स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 11 दिसंबर से हाईस्कूल मैदान जांजगीर में शुरू होने जा रही है। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मैदान को खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर समतल, सुरक्षित एवं प्रकाशयुक्त किया जा रहा है, ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासनिक सहयोग के साथ होगा आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर जांजगीर-चांपा, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला एवं विद्युत विभाग जांजगीर के संरक्षण और सहयोग में किया जा रहा है।

आकर्षक पुरस्कार

विजेता टीम – 1 लाख रुपए एवं ट्रॉफी (डीबी वेंचर्स धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप)

उपविजेता टीम – 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी (डीबी वेंचर्स धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप)

तीसरा पुरस्कार – 21 हजार रुपए एवं ट्रॉफी (स्व. राजू यादव की स्मृति में बरातू यादव)

विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार

मैन ऑफ द मैच (फाइनल) – 11 हजार रुपए एवं ट्रॉफी
(स्व. उत्तम तिवारी की स्मृति में उज्जवल तिवारी)

प्रत्येक मैच का मैन ऑफ द मैच
(स्व. रामशरण सिंह खरसन ‘अवरीद’ की स्मृति में बुद्धिमान सिंह)

रोमांच बढ़ाने वाले विशेष पुरस्कार

हैट्रिक छक्का, हैट्रिक चौका, हैट्रिक विकेट – 201 रुपए
(संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, संचालक डॉ. लोकेंद्र कश्यप)

शतक (क्वार्टर फाइनल से लागू) – 1100 रुपए

बेस्ट परफॉर्मर कैटेगरी पुरस्कार

स्व. नारायण सिंह राठौर की स्मृति में अजय सिंह राठौर द्वारा दिए जाएंगे—

बेस्ट बॉलर , बेस्ट बैट्समैन , बेस्ट फील्डर , बेस्ट कीपर , बेस्ट दर्शक , बेस्ट अनुशासित टीम

टीमों से की गई भागीदारी की अपील

जिला क्रिकेट संघ एवं फाइटर क्रिकेट क्लब ने राज्य स्तरीय इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता में प्रदेश भर की अधिक से अधिक टीमों से पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।

यह प्रतियोगिता जांजगीर में खेल और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित की जाती है, जो अब एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में पहचान बना चुकी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!