Advertisment
Advertisment
राज्य/शहर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, दायित्वों में महत्वपूर्ण बदलाव

NTN NEWS REPORT// रायपुर, 27 नवंबर 2025।
छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार देर शाम आईएएस अधिकारियों के व्यापक तबादले किए। जारी आदेशों में कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी नई भूमिकाओं में पदस्थ किए गए हैं। नीचे पढ़ें विस्तार से –

1. शिखा राजपूत तिवारी (IAS-2008)

वर्तमान पद: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, आयुष

नया पद: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग (अस्थायी आदेश तक)

विशेष: इनके कार्यभार ग्रहण करते ही सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग के पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में आईएएस अधिसमय वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।

2. डॉ. प्रियंका शुक्ला (IAS-2009)

वर्तमान पद: आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अतिरिक्त प्रभार एमडी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

नया पद: आयुक्त, समग्र शिक्षा

अतिरिक्त प्रभार: प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम

3. किरण कौशल (IAS-2009)

वर्तमान पद: एमडी, मार्कफेड तथा अतिरिक्त प्रभार एमडी, नागरिक आपूर्ति निगम

नया पद: सचिव, मंत्रालय (अस्थायी अवधि तक)

 4. पदुम सिंह एल्मा (IAS-2010)

वर्तमान पद: संचालक, महिला एवं बाल विकास तथा अतिरिक्त प्रभार एमडी, छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

नया पद: प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड

अतिरिक्त प्रभार: एमडी, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन

विशेष: कार्यभार ग्रहण के साथ मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के पद को प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।

परिणाम: आर. शंगीता (IAS-2005) इन दोनों अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त होंगी।

5. संजीव कुमार झा (IAS-2011)

वर्तमान पद: संचालक, समग्र शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार एमडी, पाठ्य पुस्तक निगम

नया पद: संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं

अतिरिक्त प्रभार: एमडी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

विशेष: कार्यभार ग्रहण करने से संचालक, आयुष का पद प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित।

6. जितेंद्र कुमार शुक्ला (IAS-2012)

वर्तमान पद: मिशन संचालक, जल जीवन मिशन

नया पद: प्रबंध संचालक, मार्कफेड

अतिरिक्त प्रभार: मिशन संचालक, जल जीवन मिशन

विशेष: कार्यभार ग्रहण करने से संचालक, मार्कफेड का पद प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित।

7. इफ्फत आरा (IAS-2012)

वर्तमान पद: अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार अपर संभागीय आयुक्त, दुर्ग

नया पद: विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

अतिरिक्त प्रभार: प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम

8. संतन देवी जांगड़े (IAS-2016)

वर्तमान पद: संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

अतिरिक्त प्रभार: संचालक, आयुष

9. सुखनाथ अहिरवार (IAS-2016)

वर्तमान पद: सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग

नया पद: संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
(सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग से मुक्त)

10. डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (IAS-2019)

वर्तमान पद: उप सचिव, नगरीय प्रशासन एवं अतिरिक्त प्रभार उप सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

नया पद: उप सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

अतिरिक्त प्रभार: संचालक, महिला एवं बाल विकास

 11. रीता यादव (IAS-2019)

वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, धमतरी

नया पद: प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

विशेष: कार्यभार ग्रहण करने पर पद को वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया।

12. लोकेश कुमार (IAS-2019)

वर्तमान पद: उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा अतिरिक्त प्रभार उप सचिव, श्रम विभाग

नया पद: संचालक, उद्यानिकी

अतिरिक्त प्रभार: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिराग परियोजना

विशेष: संचालक, उद्यानिकी के पद को वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!