Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

संविधान दिवस पर जिला हुआ एकजुट — “संविधान हमें एकता के सूत्र में बांधता है” : जिपं अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी 

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025। संविधान दिवस के अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हम सबको एकता के सूत्र में बांधता है और समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से संविधान द्वारा निर्धारित कर्तव्यों के पालन की अपील करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ग्रामीण से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक संविधान दिवस की धूम

जिले के जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और सभी ग्राम पंचायतों में भी संविधान दिवस मनाया गया। उद्देशिका वाचन, क्विज कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ और चर्चा सत्रों के माध्यम से संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

जनप्रतिनिधियों ने बताया— संविधान राष्ट्र की आत्मा

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संविधान को राष्ट्र की शक्ति और लोकतंत्र की बुनियाद बताया। जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह ने कहा कि संविधान ने नागरिकों को समानता और अधिकारों का मजबूत आधार दिया है।

जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ने संविधान को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती और गौरव का प्रतीक है।

पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कहा कि संविधान ने देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधते हुए न्यायपूर्ण समाज निर्माण का मार्ग दिखाया है।

इंजी. रवि पाण्डेय ने भी संविधान के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में उपस्थिति एवं संकल्प

इस अवसर पर सीईओ गोकुल रावटे, उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू, श्रीमती प्रतिमा पाटले सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों ने संविधान की गरिमा, मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!