
राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025: जरूरतमंदों की सेवा के लिए कमल किशोर पटेल को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
NTN NEWS REPORT नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली में आज आयोजित भव्य समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कमल किशोर पटेल को National Pride Award 2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया।
कमल किशोर पटेल को यह सम्मान जरूरतमंदों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं पहुँचाने, गरीबों को विधिक सहायता प्रदान करने तथा समाज के कमजोर तबकों को सहारा देने वाले उनके निरंतर और समर्पित प्रयासों के लिए दिया गया है।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों ने कमल किशोर पटेल के मानवसेवा आधारित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की सेवा भावना ही देश को मजबूत बनाती है। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से हजारों जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
सम्मान प्रदान करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमल किशोर पटेल जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और पीड़ित लोगों तक मदद पहुंचाने का उनका जज्बा “राष्ट्रीय गौरव” कहलाने योग्य है।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति ने बताया कि समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को आगे भी ऐसे राष्ट्रीय सम्मान देकर उनके योगदान को देश के सामने लाया जाता रहेगा।