Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना: बारात से लौट रहे 5 युवकों की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल

NTN NEWS REPORT//जांजगीर-चांपा, 26 नवंबर 2025। जांजगीर थाना क्षेत्र में देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बुधवार रात लगभग 12:30 बजे सुकली हाईवे के पास स्कार्पियो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में नवागढ़ के 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक शादी की बारात से लौट रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

दुर्घटना ऐसे हुई…

जानकारी के मुताबिक जयराम देवागन के परिवार की बारात नवागढ़ से पंतोरा गई थी। बारात से लौटते वक्त सुकली क्षेत्र में स्कार्पियो वाहन CG11BS3974 की आमने-सामने टक्कर ट्रक OD23P6037 से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मृतकों की तस्वीर

सभी मृतक शांतिनगर स्थित सड़क पारा, नगर पंचायत नवागढ़ के निवासी थे— 1. विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन, उम्र 43 वर्ष ,  2. राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप, उम्र 27 वर्ष (आर्मी जवान) , 3. पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे, उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान) , 4. भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू, उम्र 40 वर्ष , 5. कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू, उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बिलासपुर किया गया रेफर दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर रेफर किया गया है।

पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई जारी

मृतकों का पंचनामा और पोस्टमार्टम जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है। दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो और ट्रक को थाना परिसर लाने की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस भीषण दुर्घटना से पूरे नवागढ़ में शोक की लहर है। परिवारजन और स्थानीय लोग अस्पताल और थाना परिसर में भारी संख्या में जुटे हुए हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!