
कोरबी सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी की भव्य शुरुआत, किसानों का हुआ सम्मान
NTN NEWS REPORT//कोरबी 24 नवंबर 2025। सेवा सहकारी समिति केन्द्र कोरबी में आज से धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मणीकांत अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अन्नदाता किसानों का नारियल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान हित में समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी और शासन की किसान-friendly नीतियों के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए खेतों में पैरा न जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पैरा जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा भूमि की उर्वरता भी प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि पैरा को गौवंश के लिए चारा के रूप में उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोरबी के सरपंच भीम सिंह पोर्ते, मनोहर सिंह, जगदीश जाटवर, दुर्गेश स्वर्णकार, रामायण गुप्ता, प्रतिमा डाहरे, अभिनेश सिंह, राधेश्याम शर्मा, संजय कश्यप सहित क्षेत्र के अनेक किसान और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही कोरबी क्षेत्र में कृषि गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा किसानों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।