Advertisment
अपराधराज्य/शहर

राजधानी के 6 आदतन अपराधी तीन माह के लिए जिला बदर — कलेक्टर का आदेश

NTN NEWS REPORT// रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के छह आदतन अपराधियों को तीन माह के लिए जिला बदर किया है।

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत की गई है। आदेश के अनुसार, संबंधित अपराधियों को आदेश की तिथि से सात दिनों के भीतर (अर्थात 16 नवम्बर 2025 तक) रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से बाहर जाना होगा। वे बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के तीन माह तक (09 फरवरी 2026 तक) इन सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

कलेक्टर द्वारा यह सख्त कदम जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व भी एक बदमाश को जिला बदर किया गया था तथा अन्य कई बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जिला बदर किए गए अपराधियों के नाम और विवरण —

1. लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी पिता स्व. कोमल सोनवानी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सदर रोड नवापारा, थाना गोबरनवापारा

अपराध: हत्या, मारपीट, गुण्डागर्दी, अवैध शराब और गांजा बिक्री, जुआ-सट्टा संचालन आदि।

2. संदीप जगने पिता स्व. तेजराम जगने, उम्र 23 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, अशोक मिलेनियम के पीछे, थाना न्यू राजेन्द्र नगर

अपराध: हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी और आबकारी एक्ट के तहत अपराध।

3. पितेश्वर साहू पिता शंकर लाल साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा, शीतला मंदिर के पास, थाना डी.डी. नगर

अपराध: अवैध शराब व नशीली दवाओं की बिक्री, लूट, मारपीट जैसे संगीन प्रकरण।

4. गिरधारी पटेल पिता भागीराम पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी आजाद चौक, थाना आरंग

अपराध: गाली-गलौज, मारपीट, चाकू दिखाकर डराना-धमकाना, जान से मारने की धमकी आदि।

5. नान्हू ताण्डी उर्फ अन्ना ताण्डी पिता स्व. भागीरथी ताण्डी, उम्र 47 वर्ष, निवासी मोतीलाल नगर, कोटा, थाना सरस्वती नगर

अपराध: हत्या, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी, मारपीट, गुण्डागर्दी, चोरी, सेंधमारी, लूट, छेड़छाड़, अवैध शराब बिक्री, अवैध हथियार रखने और बलवा जैसे अनेक गंभीर अपराध।

6. खीरधर ताण्डी पिता चितरू ताण्डी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, सड्डू, थाना विधानसभा

अपराध: मारपीट, चाकूबाजी, अवैध शराब बिक्री व परिवहन, तथा अवैध हथियार रखने के मामले।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!