
आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार — थाना जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
NTN NEWS REPORT// जांजगीर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के एक गंभीर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर की गई।
मामले का विवरण
मृतक रोहित कुमार सुर्यवंशी उम्र 35 वर्ष, निवासी धुरकोट थाना जांजगीर ने 28 जून 2025 को ज़हर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की गई।
जांच के दौरान मृतक की पत्नी एवं ससुराल पक्ष के कथनों, पीएम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक को उनके ही गांव के जितेन्द्र, महेन्द्र, बिहारी और गिरधारी सुर्यवंशी द्वारा जमीन के बंटवारे के मुद्दे पर लगातार प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर मृतक ने ज़हर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
इस आधार पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 1002/2025 दर्ज किया गया, जिसमें आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तारी की कार्यवाही
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सभी आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी : 1. जितेन्द्र सुर्यवंशी पिता लतेल सुर्यवंशी, उम्र 28 वर्ष , 2. महेन्द्र सुर्यवंशी पिता लतेल सुर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष , 3. बिहारी सुर्यवंशी पिता कलीराम सुर्यवंशी, उम्र 52 वर्ष , 4. गिरधारी सुर्यवंशी पिता कलीराम सुर्यवंशी, उम्र 46 वर्ष
(सभी निवासी धुरकोट, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा)
टीम का योगदान :
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक राजू लाल लटेवाल एवं विनोद राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
जांजगीर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से एक बार फिर अपराधियों में कानून का भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।