
नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले 79 गणमान्य नागरिकों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले कुल 79 नागरिकों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान समारोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में आयोजित किया गया, जहां एसपी पाण्डेय ने सभी सहयोगी नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “जनभागीदारी से ही पर्व-त्योहारों में शांति और व्यवस्था बनाए रखना संभव है। आप सभी ने जिस जिम्मेदारी से पुलिस का साथ दिया, वह अनुकरणीय है।”

नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था का उत्कृष्ट प्रबंधन
बीते कुँवार नवरात्रि पर्व के दौरान नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थित मां दुर्गा जी के पंडाल में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते थे। इस दौरान किसी भी प्रकार की यातायात बाधा न हो, इसके लिए पुलिस विभाग एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्किंग और यातायात नियंत्रण व्यवस्था संभाली।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनाई गई इस व्यवस्था में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं नवयुवकों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और सुगमता बनी रही।
नवरात्रि यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले प्रमुख नागरिक
1. अनुराग (टिंकू) शुक्ला (जांजगीर) 2. अनिल शर्मा 3. अभिषेक (अवि सिंह) 4. राकेश बैसवार 5. विवेक सिंह 6. मुकेश राठौर 7. दुष्यंत यादव 8. धीरज पाठक 9. पप्पू शिवा 10. भोला राठौर 11. आर्यन सिंह 12. निखिल तंबोली 13. अभय सिंह 14. विजय थवाईत 15. भूपेंद्र सिंह (छोटा) सभी निवासी — जांजगीर
पुलिस भर्ती के लिए तैयारीरत युवाओं का सराहनीय योगदान : इसके अलावा 52 नवयुवक, जो पुलिस लाइन खोखरा भांठा, जांजगीर में अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने भी नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था में सक्रिय रूप से सहयोग किया। इन सभी युवाओं को भी पुलिस अधीक्षक पाण्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सुकली नेशनल हाईवे रोड व्यवस्था में योगदान देने वाले ग्रामीण युवा : नवरात्रि पर्व के अवसर पर सुकली एवं पचेड़ा ग्राम क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था में सहयोग देने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख हैं —
आकाश कुमार बरेठ,वैभव श्री चंदेल,अभिषेक सिंह, जितेंद्र राठौर, आर्यन,प्रशांत सिंह, निहाल सिंह, राकेश सिंह, सूर्यासू तिवारी, भोलू सिंह, अमितेश यादव
इन ग्रामीण युवाओं ने भी पुलिस के साथ समन्वय कर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए मार्गों पर यातायात नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
कार्यक्रम के अंत में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा — “नवरात्रि जैसे बड़े आयोजनों में जब समाज और पुलिस साथ मिलकर कार्य करते हैं, तब व्यवस्था और सुरक्षा दोनों बेहतर होती हैं। जांजगीर के नागरिकों ने जिस समर्पण और सहयोग की भावना दिखाई, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।”