Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिस कर्मियों को एसपी विजय कुमार पांडेय (IPS) ने किया सम्मानित

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 पुलिस कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसपी पांडेय ने बताया कि पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।

सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित की गई, जिससे उनके भविष्य के करियर में भी यह उपलब्धि दर्ज रहेगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के नाम और योगदान :

1. उपनिरीक्षक सिलमानी टोप्पो, थाना चांपा :  महिलाओं से संबंधित अपराध घटित होने की स्थिति में पीड़ित महिलाओं को त्वरित कानूनी सहायता प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य किया।

2. एएसआई ज्ञान प्रकाश खा, थाना चांपा : थाना क्षेत्र के 05 निगरानी एवं 05 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अनुकरणीय कार्य किया।

3. एएसआई (अ) नरेंद्र बंजारे, पुलिस कार्यालय जांजगीर : माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित जवाबदावा को समय पर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया।

4. प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी                                       5. आरक्षक सुनील सूर्यवंशी                                               6. आरक्षक गोविंदा बंजारे, थाना जांजगीर : तीनों पुलिसकर्मियों ने ग्राम पेंड्री स्थित अग्रवाल किराना दुकान में डकैती का प्रयास करने वाले आरोपियों को रात्रि गश्त के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

7. आरक्षक अर्जुन यादव।                                                 8. आरक्षक मुकेश साहू, थाना शिवरीनारायण : दोनों ने अपने गोपनीय सूचना तंत्र के माध्यम से गांजा बिक्री करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं रीडर-1 एएसआई अश्वनी राठौर भी उपस्थित रहे।
एसपी पांडेय ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कर्मियों के कार्य पूरे जिले के पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!