
हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी : भाजपा मंडल जांजगीर-नैला ने ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश
NTN NEWS REPORT// जांजगीर, 15 अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के आह्वान पर पूरे देश में स्वदेशी अपनाने की मुहिम जोरों पर है। इसी कड़ी में दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जांजगीर-नैला द्वारा “लोकल फॉर वोकल” अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुधवार बाजार के दिन भारत माता चौक (कचहरी चौक) में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दिए और दीपावली सजावट सामग्री खरीदकर लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया।
मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जनता को जागरूक करना है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ने कहा— “समय की मांग है कि देश आत्मनिर्भर बने। हमें अधिक से अधिक लोकल उत्पाद खरीदने चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जब हम अपने देश के कारीगरों और उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तभी विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा।”
जन-जागरूकता अभियान के दौरान “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” का नारा गूंजता रहा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, महामंत्री द्वय विवेक सिंह एवं रामेश्वर पटेल, आत्मनिर्भर भारत अभियान मंडल टीम के संयोजक रितेश राठौर, सहसंयोजक राकेश रूपवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री सोनू यादव, श्याम यादव, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, कालू सेन, शैल राठौर, अभिजीत राठौर, अभिषेक पांडेय, भोलू सिंह, मनोबल जाहीरे सहित भाजपा मंडल जांजगीर-नैला के बड़ी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।