Advertisment
Advertisment
अपराधराज्य/शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता — गनियारी दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, दादी-पोती की हत्या के पीछे उजागर हुआ अवैध संबंध का काला राज! 

NTN NEWS REPORT// दुर्ग, 11 अक्टूबर 2025।
थाना पुलगांव पुलिस ने ग्राम गनियारी में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही दिल दहला देने वाली वारदात थी, जिसमें 06 मार्च 2024 को एक वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद ने अपनी अवैध संबंधों के खुलासे के भय से अपनी ही गांव की बालिका और उसकी दादी की हत्या की थी। घटना में उसका सहयोगी पंकज निषाद और एक अन्य फरार आरोपी भी शामिल था।

पॉलीग्राफ, ब्रेनमैपिंग और नार्को टेस्ट से सुलझी गुत्थी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने 62 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की और अहमदाबाद व रायपुर में ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट करवाए गए। रिपोर्ट से मिले साक्ष्यों ने पुलिस को सीधे चुमेन्द्र निषाद तक पहुंचाया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।

 “अवैध संबंधों के खुलासे” से बौखलाया आरोपी

जांच में पता चला कि आरोपी चुमेन्द्र निषाद का मृतिका नाबालिग बालिका से अवैध संबंध था। 19 फरवरी 2024 को उसकी सगाई हो जाने के बाद जब बालिका ने यह बात उजागर करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना की रात आरोपी अपने साथियों पंकज निषाद व एक अन्य युवक के साथ स्कार्पियो (क्रमांक CG 06 E 6666) में गांव पहुंचा। चुमेन्द्र ने बालिका को “भाग चलने” का झांसा देकर बुलाया, लेकिन जब उसने मना किया तो उसने टंगीया और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बालिका के चिल्लाने पर उसकी दादी भी जाग गई तो आरोपी ने उसे भी चाकू से कई वार कर मार डाला।

घटना के बाद तालाब में धोए हथियार, स्कॉर्पियो व मोबाइल बरामद

हत्या के बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त चाकू को तालाब में धोकर छिपाया और अपने साथियों को बताया कि “काम हो गया है”। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू, दो मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा

मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद और सहयोगी पंकज निषाद दोनों शराब तस्करी और अन्य अपराधों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
इनके खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट और भादवि की कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम का शानदार समन्वय

इस जघन्य हत्याकांड के पर्दाफाश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा गठित विशेष टीम, थाना पुलगांव व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

1️⃣ चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद (23 वर्ष)
2️⃣ पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30 वर्ष)

जप्त सामान : मोबाइल 02 नग धारदार चाकू 01 नग स्कॉर्पियो वाहन 01 नग , अपराध क्रमांक: 153/2024
धारा: 302, 450, 201, 120 (B) भादवि

“अवैध संबंधों के भय ने बनवाई दो लाशें — पुलगांव पुलिस ने उजागर किया दहला देने वाला सच”

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!