
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा जिले में चार अटल परिसरों का किया लोकार्पण
9.50 करोड़ की विकास सौगात, 316.29 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं 249 लाख की लागत से एसटीपी निर्माण कार्य का भूमिपूजन
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर 2025। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अरुण साव ने आज जिले के चार नगरीय निकायों —पामगढ़, राहौद, खरौद और नवागढ़ में कुल 316.29 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसरों एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 249 लाख रुपए की लागत से नवागढ़ में एसटीपी निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
🏛️ अटल परिसर लोकार्पण : पामगढ़ नगर पंचायत में 19.95 लाख, राहौद नगर पंचायत (बुंदेला चौक) में 19.95 लाख, खरौद नगर पंचायत में 19.93 लाख, नवागढ़ नगर पंचायत (हाट बाजार परिसर, वार्ड 12) में 19.95 लाख , इन सभी परिसरों का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री साव ने विधिवत किया।
🏗️ अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण : नगर पंचायत राहौद वार्ड 8 – सांस्कृतिक भवन – ₹11 लाख, देवांगन समाज धर्मशाला अतिरिक्त कक्ष – ₹10 लाख, वार्ड 15 – सामुदायिक भवन – ₹15 लाख, वार्ड 10 – सांस्कृतिक भवन (पकरिया पारा स्कूल के पास) – ₹10.42 लाख
नगर पंचायत खरौद : वार्ड 6 एवं 13 के पाँच मार्गों पर सीसी रोड निर्माण – ₹22.45 लाख, वार्ड 13 – पुलिया से मुक्तिधाम तक सीसी रोड – ₹27.41 लाख, शबरी देवी शिक्षा समिति भवन – ₹9.99 लाख, वार्ड 7 – सामुदायिक भवन – ₹9.83 लाख, गांधी चौक, मुक्तिधाम, लक्ष्मणेश्वर मंदिर, शीतला मंदिर व कंपाटनी मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक कार्य – ₹95.84 लाख
नगर पंचायत नवागढ़ : वार्ड 15 – सांस्कृतिक भवन निर्माण – ₹24.57 लाख, एसटीपी निर्माण कार्य का भूमिपूजन – ₹249 लाख
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का संबोधन उप मुख्यमंत्री साव ने कहा — “भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं। उनके सम्मान में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। ये परिसर केवल स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र बनेंगे।”
उन्होंने आगे कहा — “हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार तेजी से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में काम कर रही है।”
अन्य नेताओं के विचार विधायक ब्यास कश्यप ने कहा — “अटल बिहारी वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ राज्य के वास्तविक निर्माता हैं। आज उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है।”
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा — “अटल जी ने छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं को साकार कर राज्य गठन का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी प्रतिमा का अनावरण हमारे लिए गौरव का क्षण है।”
पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े ने कहा —“अटल जी ने प्रदेश की विकास नींव रखी थी, जिसे आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में और मजबूत किया जा रहा है।”
चारों नगरीय निकायों को मिली 9.50 करोड़ की सौगात पामगढ़: नगर पंचायत भवन हेतु ₹1 करोड़ + विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ = ₹2 करोड़। राहौद: विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़। खरौद: विकास कार्यों के लिए ₹3 करोड़। नवागढ़: विकास कार्यों के लिए ₹2.50 करोड़
कुल 9.50 करोड़ रुपए की राशि से स्थानीय निकायों की बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य : विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदिनी राजवाड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, अध्यक्षगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।